Ads

खेल डेस्क. इंटरनेशनल फेडरेशन यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने वर्ल्ड चैंपियनशिप खत्म होने के 5 दिन बाद दुनिया के टॉप खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की। अलग-अलग वेट कैटेगरी में भारत के 8 खिलाड़ी टॉप-5 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। 20 साल के दीपक पूनिया 86 किग्रा वेट कैटेगरी में दुनिया के नंबर-1 रेसलर बन गए हैं।

  1. दीपक ने पिछले हफ्ते खत्म हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। ईरान के हसन येजदानी ने गोल्ड जीता था। लेकिन वे रैंकिंग में दीपक से 4 पॉइंट पीछे हैं। दीपक के 82 पॉइंट हैं।

  2. वहीं, बजरंग पूनिया ने पहला स्थान गंवा दिया। वे 65 किग्रा कैटेगरी में दूसरे नंबर पर खिसक गए। बजरंग ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीता था। वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट रवि दहिया 57 किग्रा में पांचवें और राहुल अवारे 61 किग्रा में दूसरे नंबर पर हैं।

  3. महिला रैंकिंग में विनेश फोगाट को 53 किग्रा कैटेगरी में चार स्थान का फायदा हुआ है। वे दूसरे नंबर पर पहुंच गईं हैं। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल के साथ ओलिंपिक कोटा दिलाया था। सीमा बिस्ला 50 किग्रा में एक स्थान फिसलकर नंबर-3 पर आ गईं हैं। वहीं, 59 किग्रा में मंजू कुमारी तीसरे और पूजा ढांडा पांचवें नंबर पर हैं।

    DBApp



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया। -फाइल


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2np2eya

Post a Comment

أحدث أقدم

Ads

ads