Ads

खेल डेस्क. इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर साराटेलर ने 30 साल की उम्र में एंग्जाइटी (तनाव) के कारण संन्यास ले लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज टेलर ने इंग्लैंड की ओर से 10 टेस्ट, 126 वनडे और 90 टी-20 मुकाबले खेले। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए एक कठिन निर्णय है, लेकिन स्वास्थ्य को देखते हुए यह अच्छा निर्णय है।’’

2006 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली टेलर दो वनडे वर्ल्ड कप और एक टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी हैं। वे तीन बार आईसीसी वुमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर रहीं। 2016 में टेलर ने एंग्जाइटी के बारे में बताया था और ब्रेक भी लिया था। पिछले साल साराटेलर टी-20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल सकी थीं।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सारा टेलर। -फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2npmwrG

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads

ads