Ads

खेल डेस्क. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम दौरे पर लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने मंगलवार को खेले गए एक मुकाबले में बेल्जियम को 2-1 से हराया। टीम की यह बेल्जियम पर लगातार दूसरी जीत है। टीम ने स्पेन को भी दो मैच में हराया है। दौरे के अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम 3 अक्टूबर को बेल्जियम से ही भिड़ेगी। वहीं, भारत और ब्रिटेन की महिला टीम का मैच 0-0 से बराबर रहा।

मैच में भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। 10वें मिनट में अमित रोहिदास ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकीं। हाफ टाइम तक भारतीय टीम 1-0 से आगे थी। 33वें मिनट में बेल्जियम के फेलिक्स ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। फिर 52वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने गोल कर टीम को 2-1 की अजेय बढ़त दिला दी।

नवंबर में ओलिंपिक क्वालिफायर
नवंबर में भुवनेश्वर में होने वाले ओलिंपिक क्वालिफायर की तैयारी के लिए टीम इंडिया दौरे पर गई है। 1 और 2 नवंबर को होने वाले क्वालिफायर मुकाबले में टीम रूस से भिड़ेगी। मैच की विजेता टीम को 2020 टोक्यो अोलिंपिक का टिकट मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indian hockey team beats Belgium by 2-1


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nDTswM

Post a Comment

أحدث أقدم

Ads

ads