Ads

खेल डेस्क. भारत और दक्षिण अफ्रीका की बीच तीन टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। पहले दिन भारत ने शुरुआती तीन विकेट 39 रन पर ही गंवा दिए थे। मयंक अग्रवाल (10), चेतेश्वर पुजारा (0) और विराट कोहली (12) पवेलियन लौट गए। शुरुआती दोनों विकेट कगिसो रबाडा ने लिए। एक विकेट एनरिच नोर्त्जे ने लिया।

रोहित एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 17 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर का रिकॉर्ड तोड़ा। हेटमायर ने 2018/19 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 15 छक्के लगाए थे। रोहित से पहले भारत के लिए यह रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम था। हरभजन ने 2010/11 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 14 छक्के लगाए थे।

रोहित ने करियर का छठा शतक लगाया
रोहित ने करियर का छठा और सीरीज का तीसरा शतक लगाया। रहाणे ने 21वां अर्धशतक पूरा किया। रोहित-रहाणे ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 185 रन की साझेदारी की। इससे पहले विराट कोहली 12 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हुए। उन्हें एनरिच नोर्त्जे ने आउट किया। कगिसो रबाडा ने पहले विकेट के तौर पर मयंक अग्रवाल को 10 रन और फिर पुजारा को शून्य पर आउट किया।

रोहित ने विदेश में एक भी शतक नहीं लगाया
रोहित एक भी शतक विदेश में लगाए बगैर घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा 100+ रन का स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अब तक अपने सभी 6 शतक भारत में ही लगाए हैं। इस मामले में पहले नंबर पर बांग्लादेश के मोमिनुल हक हैं। उन्होंने आठ शतक लगाए।

रोहित ने 11 पारियोंमें 9वीं बार 50+ स्कोर बनाया

किसके खिलाफ पहली पारी दूसरी पारी कब
द. अफ्रीका 100* - अक्टूबर 2019
द. अफ्रीका 14 - अक्टूबर 2019
द. अफ्रीका 176 127 अक्टूबर 2019
श्रीलंका 65 50* दिसंबर 2017
श्रीलंका 102* - नवंबर 2017
न्यूजीलैंड 51* - अक्टूबर 2016
न्यूजीलैंड 02 82 सितंबर 2016
न्यूजीलैंड 35 68* सितंबर 2016

एक सीरीज में भारतीय ओपनर्स के सबसे ज्यादा शतक

किसके खिलाफ शतक कब
दक्षिण अफ्रीका 5* 2019-20
वेस्टइंडीज 4 1970-71
वेस्टइंडीज 4 1978-79
श्रीलंका 4 2009-10

रोहित एक सीरीज में 3 शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर

खिलाड़ी शतक खिलाफ कब
सुनील गावस्कर 4 वेस्टइंडीज 1970-71
सुनील गावस्कर 4 वेस्टइंडीज 1978-79
सुनील गावस्कर 3 ऑस्ट्रेलिया 1977-78
रोहित शर्मा 3* द. अफ्रीका 2019-20

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MucEqC

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads

ads