खेल डेस्क. भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच 11 नवंबर से होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। एमपीसीए ने इस मुकाबले के टिकट रेट घोषित कर दिए हैं। दर्शक सभी टिकट ऑनलाइन के माध्यम से खरीद सकेंगे। केवल दिव्यांग दर्शकों को टिकट बॉक्स ऑफिस के माध्यम से खरीदने होंगे। मुकाबले का सबसे सस्ता टिकट 315 और सबसे महंगा टिकट 1845 रुपए होगा। दर्शक www.paytm.com और www.insider.in पर टिकट बुकिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों को टिकट पर विशेष छूट दी गई है और उनका सबसे सस्ता टिकट 262.50 रुपए होगा।
अक्टूबर 2019 में भारत और न्यूजीलैंड टीमों के बीच हुए टेस्ट मैच के तुलना में इस बार टिकट की कीमत काफी कम है। उस दौरान सबसे सस्ता टिकट 400 और सबसे महंगा 3000 रुपए का था। टेस्ट सेंटर मिलने के बाद इंदाैर में यह दूसरा टेस्ट मैच है। पिछले टेस्ट में स्टेडियम में चारों दिन फुल रहा था। बांग्लादेश टीम की गिनती बड़ी टीमों में नहीं की जाती है, जिसके चलते इस बार टिकट रेट काफी कम रखे गए हैं।
साउथ पवेलियनटिकट दर
| पवेलियन/गैलरी | कीमत |
| लोअर गैलरी | 1476 |
| अपर गैलरी | 1845 |
| ईस्ट स्टैंड (लोअर) | 315 |
| ईस्ट स्टैंड (I, II टायर) | 525 |
| वेस्ट स्टैंड (लोअर) | 420 |
| वेस्ट स्टैंड (I, II टायर) | 738 |
विद्यार्थी छूट के रजिस्ट्रेशन शुक्रवार से
विद्यार्थी छूट के टिकटों की बुकिंग शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। दर्शक ऑनलाइन साइट के माध्यम से टिकट बुकिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए ईस्ट स्टैंड लोअर का टिकट 262.50 रुपए, ईस्ट गैलरी (I, II टायर) के टिकट 472.50 रुपए और वेस्ट गैलरी (लोअर) के टिकट 367.50 रुपए होगा।
विद्यार्थी छूट
| पवेलियन/गैलरी | कीमत |
| ईस्ट स्टैंड (लोअर) | 262.50 |
| ईस्ट स्टैंड (I, II टायर) | 472.50 |
| वेस्ट स्टैंड (लोअर) | 367.50 |
महिला ब्लॉक
| पवेलियन/गैलरी | कीमत |
| साउथ पवेलियन | 1476 |
| वेस्ट गैलरी | 420 |
दिव्यांग ब्लॉक
| पवेलियन/गैलरी | कीमत |
| साउथ पवेलियन | 525 |
| वेस्ट गैलरी | 210 |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JD1myv

Post a Comment