Ads

खेल डेस्क.भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार से पुणे में खेला जाएगा।विराट कोहली का कप्तान के तौर पर ये 50वां टेस्ट है। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 2008 से 2014 तक 60 मैच में कप्तानी की थी। वहीं, सौरव गांगुली ने 2000 से 2005 तक 49 मैच में टीम का नेतृत्व किया था।

इस मैच में आर अश्विन के पास श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर चामिंडा वास और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेनिस लिली को विकेट के मामले में पीछे छोड़ने का मौका होगा। अश्विन ने अब तक 66 टेस्ट में 350 विकेट लिए हैं। वास के 111 मैच और लिली के 70 मैच में बराबर 355 विकेट हैं। टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।

इमरान-विटोरी को भी पीछे छोड़ सकते हैं अश्विन

अश्विन यदि मैच की दोनों पारियों में 13 विकेट लेते हैं, तो वे पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी इमरान खान और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी को भी पीछे छोड़ देंगे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन (363 विकेट) की बराबरी भी कर लेंगे। हालांकि, लियोन अभी क्रिकेट खेल रहे हैं। इमरान ने 88 मैच में 362 विकेट और विटोरी ने 113 मैच में इतने ही विकेट लिए हैं।

पुणे के स्टेडियम में भारत का दूसरा मैच
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत का यह दूसरा टेस्ट होगा। इससे पहले इस मैदान पर एकमात्र टेस्ट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 फरवरी 2017 में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम को 333 रन से हार मिली थी।

दोनों टीमें
भारतीय टीम:विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, कुलदीप यादव, शुभमन गिल, हनुमा विहारी और ऋषभ पंत।

दक्षिण अफ्रीका:फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), टेम्बा बवुमा, थिउनिस डी ब्रइन, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), डीन एल्गर, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), केशव महाराज, एडेन मार्कराम, सेनुरान मुथुसामी, लुंगी एंगिडी, एनरिच नोर्त्जे, वर्नोन फिलैंडर, डेन पिएट, कगिसो रबाडा, जुबैर हम्जा।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय क्रिकेट टीम।
विराट कोहली।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2p9sXQc

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads

ads