Ads

खेल डेस्क. भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हराया। टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में भारत ने 48 अोवर में 248 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह टीम का वनडे का सबसे बड़ा चेज है। इससे पहले 2017 में टीम ने दक्षिण अफ्रीका के ही खिलाफ 245 रन बनाकर सबसे बड़ा चेज किया था।

मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ओपनर ली (40) और लाउरा (69) ने 76 रन जोड़े। जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जेमिमा (18) और प्रिया (20) 66 रन के स्कोर पर आउट हो गईं। मिताली राज (66) और पूनम (65) ने तीसरे विकेट के लिए 129 रन जोड़कर जीत पक्की की।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मैच के बाद झूलन गोस्वामी ने फोटो शेयर की।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OG9eCH

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads

ads