Ads

खेल डेस्क. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का तीन टेस्ट की सीरीज का भारत दौरा काफी खराब रहा है। अफ्रीकी टीम पहले दो मैच हारकर सीरीज गंवा चुकीहै। फिलहाल, रांची में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इसी बीच अफ्रीकी खिलाड़ी डीएन एल्गर का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वे भारतीय होटल और खाने की बुराई कर रहे हैं। इस पर एक यूजर्स ने कहा कि इन्हें रोने के लिए अच्छे बिस्तर की जरूरत है।

एल्गर ने कहा, ‘‘यह चुनौतीपूर्ण दौरा है। एक व्यक्ति, एक क्रिकेटर के तौर पर आप बहुत कुछ सीखते हो। आप खुद के बारे में तब ज्यादा जानते हैं, जब आप छोटी जगहों पर जाते हैं, जहां अच्छे होटल नहीं होते हों और फिर आपको मैदान पर भी चुनौती का सामना करना होता है। भारत आने पर हमेशा आपको काफी अच्छी सीख मिलती है।’’

## ##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डीन एल्गर। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MUQbBT

Post a Comment

أحدث أقدم

Ads

ads