Ads

स्पेन की शीर्ष दो फुटबॉल लीग के पांच खिलाड़ी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ला लिगा ने रविवार को इसकी पुष्टि की। इधर, इंग्लिश प्रीमियर लीग की आज होने वाली बैठक से पहले ब्राइटन क्लब के एक और खिलाड़ी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ दिनों पहले क्लब के दो खिलाड़ी इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

स्पेनिश फुटबॉल लीग के जो पांच खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से कुछ ला लीगा और कुछ सेकेंड डिवीजन लीग सेकुंडा के खिलाड़ी हैं। इन्हें होम क्वारैंटाइन में रखा जाएगा और कुछ दिन बाद दोबारा इनका टेस्ट होगा। इन्हें तभी अपने क्लब से जुड़ने की इजाजत मिलेगी, जब इनकी कोरोना की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आएगी।

ट्रेनिंग को लेकर ला लिगा ने देश की सुप्रीम स्पोर्ट्स काउंसिल के सुझाव पर प्रोटोकॉल तैयार किया है। इसके आधार पर ही अलग-अलग लीग के खिलाड़ियों के रैंडम कोरोना टेस्ट हो रहे हैं। ताकि ऐसे खिलाड़ियों का पता लगाया जा सके,जिनमें लक्षण तो नहीं हैं। लेकिन वे संक्रमित होने की वजह से अनजाने में दूसरे खिलाड़ियों के लिए खतरा बन सकते हैं।

सोमवार से रियाल मैड्रिड के खिलाड़ी ट्रेनिंग शुरू करेंगे
लीग ने ट्रेनिंग के लिए एक प्रोटोकॉल तैयार किया है। इसके तहत शुरुआत में खिलाड़ी व्यक्तिगत प्रैक्टिस करेंगे। इसके बाद समूहों में ट्रेनिंग शुरू होगी और 18 मई के बाद टीम ट्रेनिंग पर कोई फैसला होगा। शुक्रवार को बार्सिलोना के खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है, जबकि सोमवार से रियाल मेड्रिड के खिलाड़ी भी अभ्यास शुरू करेंगे।

ला लिगा के 20 जून से शुरू होने का दावा

लीग ने आधिकारिक तौर पर प्रतिस्पर्धी मैचों की बहाली के लिए समय की घोषणा नहीं की है। लेकिन लेगानिस क्लब के कोच जेवियर एग्युरे ने पिछले हफ्ते ही दावा किया था कि 20 जून से खाली स्टेडियम में मैच शुरू हो जाएंगे। अध्यक्ष जेवियर तेबास पहले ही कह चुके हैं कि ला लीगा को कैंसिल करना कोई विकल्प नहीं है। क्योंकि इससे क्लबों को करीब 1.08 बिलियन डॉलर का नुकसान होगा।

ब्राइटन क्लब के तीन खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

इधऱ, सोमवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग की अहम बैठक होगी। इसमें लीग के मौजूदा सीजन को न्यूट्रल वेन्यू और खाली स्टेडियम में कराने पर वोटिंग होनी है। इससे पहले ही ब्राइटन क्लब का एक और खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। यह क्लब का तीसरा प्लेयर है जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में लीग के दोबारा शुरू होने की तैयारियों को झटका लग सकता है।

संक्रमित खिलाड़ी 14 दिन सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे

क्लब के चीफ एक्जीक्यूटिव पॉल बार्बर ने बताया कि खिलाड़ी का टेस्ट शनिवार को हुआ था। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे 14 दिन के लिए सेल्फ आइसोलेशन में भेज दिया गया है। वहीं, बाकी खिलाड़ी टीम के होम ग्राउंड में ट्रेनिंग जारी रखेंगे। हालांकि, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बार्सिलोना के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुक्रवार से शुरू कर दी है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YTdTGm

Post a Comment

أحدث أقدم

Ads

ads